सोनभद्र

अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, म्योरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भेजे गए जिला अस्पताल

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध-अहिरबुढ़वा मार्ग पर मनरुगुटरा के पास मोड़ पर शनिवार की शाम लगभग चार बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सागोबांध निवासी गुलशन (15) पुत्र राम प्यारे तथा दीपक कुमार (15) पुत्र राजदेव किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। मनरुगुटरा के पास मोड़ पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अराधना ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर कई तीखे मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App