सोनभद्र

अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

रासपहरी गांव के पास बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर हुआ हादसा, सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद भेजे गए जिला अस्पताल

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के पास बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार दुद्धी थाना क्षेत्र के गुलाल झरिया निवासी सुरज (20) और संजय (19) किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रासपहरी गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गिरने से दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App