सोनभद्र

सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे 12 वर्षीय बालक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार निवासी 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता शनिवार की शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर के पीछे गया था। इस दौरान एक लड़के ने किसी बात को लेकर उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन के साथ में खेल रहे राज नामक बालक ने बताया कि एक लड़का इसे पहले मारने लगा जब इसने उसका विरोध किया तो वह इसे भी मारने के लिए दौड़ा। इस बीच दूसरा बालक वहाँ से अपनी जान भाग निकला। घटना की आपबीती उसने परिवार के लोगों को बताया।

परिजनो को जब घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। वहां आर्यन का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि राजू गुप्ता के एक पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें आर्यन बड़ा था। इधर आक्रोशित परिजन व लोगों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग जाम कर दिया। परिवार वालों का आरोपी की गिरफ्तारी की जाने की मांग किया गया। इधर खबर पाते ही मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे अपने कार्यकर्त्ताओं के पहुच गये है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App