सोनभद्र

बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) शिक्षा क्षेत्र मे विभिन्न विद्यालयों पर उल्लास नव भारत साक्षरता मिशन के तहत परीक्षा आयोजन किया गया। जिसमें 518 असाक्षरो ने परीक्षा दिया।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बभनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त परीषदीय विद्यालयों साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें करीब 518 असाक्षरों ने भाग लिया। आयोजन बड़े उत्साह के साथ सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा में नवसाक्षरों ने पूरे जोश से हिस्सा लिया।

पढ़ना, लिखना, गणना से जुड़े सवाल हल किए। अपनी साक्षरता क्षमता दिखाई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में खास उत्साह दिखा। केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। पर्यवेक्षकों और शिक्षकों ने जरूरी मार्गदर्शन दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य समाज के हर निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाना है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जागरूक नागरिक बनाना है। कार्यक्रम से शिक्षा से वंचित लोगों को सीखने का मौका मिल रहा है। वे शिक्षा का महत्व समझ रहे हैं। आगे बढ़ रहे हैं। मौजूद शिक्षकों, स्वयंसेवकों और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने नवसाक्षरों के उत्साह की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App