सोनभद्र

धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में धान कुटाई मशीन में साड़ी फंस जाने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रासपहरी गांव निवासी रेखा (लगभग 35 वर्ष) पत्नी मल्लू अपने घर के सामने आई धान कुटाई मशीन से निकल रहे चावल को देख रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी मशीन के अंदर फंस गई। साड़ी फंसते ही महिला मशीन की ओर खिंचती चली गई और देखते ही देखते उसका सिर मशीन के अंदर चला गया।
मशीन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत मशीन बंद कराई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को सील करवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धि भेज दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App