सोनभद्र

रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह द्वारा रविवार को तहसील परिसर के रामलीला मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से रक्तदान करने में यहाँ के लोग परहेज करते हैं। रक्तदान के लिये अभी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान अभी बहुत कम लोग किये है। मेरा दावा है कि अगले वर्ष भारी संख्या में ब्लड डोनेट करेंगे। देश के अलग-अलग राज्य से आये सभी रक्तबीरों ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी को जागरूक करने का काम किया है। राबर्ट्सगंज नगरपालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान को लेकर आदिवासी समाज के बीच जागरूक करने की आवश्यकता है। दुद्धी तहसील क्षेत्र पिछड़ा जरूर है लेकिन प्रतिभाओं की कमी नही है। महिलाओं व राष्ट्र के लिए रक्तदान शिविर का कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। कई प्रदेश व नेपाल सहित अन्य जगहों से आये रक्तदाताओं को आभार प्रकट करती हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व भूटान नेपाल आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश लखनऊ सहित अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने भव्य रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर नाचते झूमते रक्तदान करने का अपील किया। तहसील परिसर में रक्तबीरों ने दुद्धी ब्लड सेंटर को पांच यूनिट ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विकास अग्रहरी ने आभार प्रकट कर कहा कि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति द्वारा तीसरी बार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस वर्ष भी स्थानीय नगर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर सुरेंद्र अग्रहरी, संतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। दुद्धी में ब्लड डोनेट के दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ डोनेट कार्यक्रम में जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
ब्लड डोनेट कार्यक्रम में छनक्कर, आलोक बरदान, संजुकता, रीना रानी, जितेन्द्र सिंह राजपूत लोंगो ने रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App