सोनभद्र

वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा के डीसीएफ स्थित निजी होटल में रविवार को चंद्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम समपन्न हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद/चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा समाज को सर्वप्रथम शिक्षा पर जोर देना चाहिए। उच्च शिक्षा में हमारे समाज के लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे। एक वक्त था जब हम बिहार में 90 के दशक में हमारे समाज के लोग काफी पीछे थे। बैचारिक उत्पीड़न हम लोगों ने देखा है। उच्च पदों पर हमारे समाज मे विचारक जन्म नही लेंगे टैब तक हमारा समाज पीछे रहेगा। हमे त्याग के साथ काम करना पड़ेगा। समाज मे नशा को मुक्त करना पड़ेगा। समाज को पूर्ण अनुशासन के साथ रहना है। त्याग से समाज को आगे बढ़ाएंगे। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र चंद्रवंशी पूर्व मंत्री झारखंड ने कहा कि देश मे हमने समाज को पहली बार मंत्री बनकर चंद्रवंशी समाज को मजबूत बनाने का काम किया। हमारा इतिहास दूसरा कोई दुपयोग करते है। जिसे चेतना जगाने की जरूरत है। शिक्षा के साथ आगे बढ़ो। हरिराम चेरो ने कहा चंद्रवंशी समाज देश व समाज में निरन्तर सेवा करने का काम करती है। संजय गोंड धुर्वे व कमलेश मोहन चेयरमैन दुद्धी ने कहा चंद्रवंशी समाज इतिहास रचने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ लवकुश प्रजापति, रामेश्वर रॉय, नीरेन्द्र सिंह नेटी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App