सोनभद्र

विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना अंतर्गत पोखरा गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, पोखरा निवासी राम प्रसाद ने थाने में लिखित सूचना दी कि उनकी पत्नी फुलेसरी देवी ने घर के पास स्थित एक महुआ के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की घटना के संबंध में फौती सूचना दर्ज कर ली गई है।शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App