सोनभद्र

हर्निया सर्जरी में विशेष विशेषज्ञता के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान सोनभद्र का बढ़ाया मान

(विकास द्विवेदी)

सोनभद्र श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल (रॉबर्ट्सगंज) के प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात सर्जन डॉ. जगत नारायण सिंह (जेएन सिंह) को मुंबई में आयोजित IAGES 2026 के भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में हर्निया सर्जरी में विशेष विशेषज्ञता (Fellowship in Advanced Hernia Surgery) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
यह सम्मान देश के उन चुनिंदा सर्जनों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने आधुनिक तकनीकों और सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। डॉ. सिंह की यह उपलब्धि पूरे सोनभद्र जनपद के लिए गर्व का विषय है। डॉ. जगत नारायण सिंह के नेतृत्व में श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल आज पूर्वांचल का एक प्रमुख सर्जिकल केंद्र बन चुका है, जहाँ महानगरों जैसी एडवांस हर्निया और लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और सुव्यवस्थित चिकित्सा व्यवस्था के कारण मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल रहा है। डॉ. साहब के हजारों सफल ऑपरेशनों का अनुभव और उनकी विशेषज्ञता मरीजों को ‘सौ प्रतिशत’ भरोसा और सुरक्षा का एहसास कराती है। उन्होंने सदैव आर्थिक लाभ को प्राथमिकता न देकर मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखा। यही कारण है कि यहाँ उपचार केवल आधुनिक मशीनों से ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ किया जाता है। उनकी इसी लगन, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन, टाउनशिप की महिलाओं और बच्चों ने लिया भाग
Download App