सोनभद्र

तीसरी बार लेखपाल संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए विनय कुमार गुप्ता, तहसील मंत्री दुबारा बने लाल बाबू सरोज

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा दुद्धी का सांगठनिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गुप्ता की ताजपोशी तीसरी बार हुई। वहीं तहसील मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लाल बाबू सरोज को दी गयी। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सिंह, उपमंत्री पद पर विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद पर माला धारी सिंह एवं लेखा परीक्षण पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में समर्पित रहकर, सदस्यों की अस्मिता एवं गरिमा बनाये रखने हेतु कृत संकल्पित हुए। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिलामंत्री अमित कुमार शुक्ल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पाल जिला उप मंत्री श्री भगवान कोषाध्यक्ष सदर द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार गुप्ता एवं संतोष कुमार यादव दोनों उम्मीदवार चुनाव लड़े। जिसमे कुल 96 मत में 84 मत का प्रयोग हुआ। विनय गुप्ता को 47 संतोष कुमार यादव को 37 मत मिला। जिसमें सर्वाधिक 47 मत पाकर विनय गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीँ तहसील मंत्री पद हेतु लालबाबू सरोज को 54 मत एव अंकित सिंह को 30 मत मिले। सर्वाधिक लालबाबू सरोज को 54 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुए। जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह व जिला मंत्री अमित कुमार शुक्ला ने सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, विनय सिंह, शास्वत द्विवेदी, मणीन्द्र तिवारी, धर्मबीर सागर, नीरज कुमार अनूप यादव, अश्वनी पटेल, प्रभात पटेल, मोहित कुमार, आदर्श सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App