सोनभद्र

संगठन से ही समाज की नींव होगी मजबूत

संविधान यात्रा में,शिक्षा स्वास्थ्य, और समता पर चर्चा

म्योरपुर ब्लॉक के बरहपान पहुंचा संविधान यात्रा,
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधुबन के बरहपान तिराहे पर मंगलवार को बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं का संविधान यात्रा पहुंचा और बैठक का आयोजन कर शिक्षा,स्वास्थ्य और समता ,को लेकर चर्चा की गई। यूवा समाज कर्मी और वक्ता राकेश कुमार, मनोज,फूलवंती ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य जीवन का आधार है।इसके बुते ही हम दुनियां को समझ और परख सकते है।जल जंगल जमीन के सरंक्षण का आह्वान करते हुए उक्त वक्ताओं ने क्षेत्र के जंगल का इतिहास की जानकारी दी और बताया कि

जंगल जड़ी बूटी और बेशकीमती पेड़ो के लिए मशहूर था यहां शेर और चिता खुले आम घुमाते थे।आज जंगल नदारत होने लगे है। हमे हर हाल में जंगल संरक्षित करना होगा।और बिना संगठन के यह संभव नहीं है। चंद्रावती , ने संविधान के मूल तत्वों की जानकारी दी और कहा कि संविधान हमे स्वतंत्र जीवन जीने ,के साथ धर्म संस्कृति,और बिना भेदभाव के समता मूलक समाज निर्माण का अधिकार देता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App