सोनभद्र

म्योरपुर खेल मैदान में श्रीरामकथा का शुभारंभ

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय म्योरपुर खेल मैदान में श्रीरामकथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। प्रथम दिवस की कथा कथावाचक पंडित श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा श्रीधाम वृन्दावन से पधारकर अपने श्रीमुख से सुनाई गई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा का शुभारंभ “श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन, हरण भाव भय दारुणं…” के सुमधुर पाठ के साथ हुआ। भजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। पंडित श्री भारद्वाज महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श, त्याग, करुणा और मर्यादा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी समाज और व्यक्ति दोनों को सही मार्ग दिखाने का कार्य करते हैं।

कथावाचक ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनके चरित्र से हमें संयम, सहनशीलता और सामाजिक दायित्वों का बोध होता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार, संगीता गणेश जायसवाल, अजय अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, दिनेश गुप्ता, आशीष अग्रहरी , शशांक अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, दीपक योगी, एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और आगामी दिनों में होने वाली श्रीरामकथा के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App