सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर म्योरपुर में निकली भव्य शिव बारात, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा कस्बा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार की देर शाम म्योरपुर कस्बे में आस्था और उल्लास से ओतप्रोत भव्य शिव बारात निकाली गई। शिव बारात की शुरुआत कस्बे के गुरुद्वारा स्थित शिव मंदिर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। जैसे ही बारात आगे बढ़ी, “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
शिव बारात में भगवान शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजे-धजे रथ पर विराजमान

रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। डमरू, नगाड़ा और बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। बारात के साथ चल रहे श्रद्धालु शिवगणों का रूप धारण कर नृत्य करते नजर आए। कलाकारों ने शरीर पर भस्म रमाकर, जटाजूट धारण कर तथा हाथों में त्रिशूल लेकर भोलेनाथ के गणों की जीवंत और मनोहारी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बारात के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की

गई। इस धार्मिक आयोजन में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पूरी शिव बारात शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे कस्बे में धार्मिक सौहार्द और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर दीपक सिंह ,शिव सागर जायसवाल ,गणेश जायसवाल, ओम अग्रहरि,आलोक अग्रहरि, शनि सिंह, अमित रावत, दीपक अग्रहरि, शिवम् अग्रहरि,अमित जायसवाल, सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App