सोनभद्र

बाबा भोलेनाथ की धूमधाम से निकली बारात

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुर्ध्वा मोड़ से चार बजे पार्वती व भगवान शिव का धूम धाम से निकली बारात।

महाशिवरात्रि के महापर्व पर रेणुकूट के मुर्ध्वा मोड़ से पूजा पाठ के बाद पैदल चली बारात में भूत पिचास भालू बानर के साथ राधा कृष्ण मंदिर होते रेणुकूट चौराहा होते हुए पिपरी चौराहे तक गई रास्ते भर जगह जगह खाने पीने का व्यवस्था भांग धतूरा लेते हुए बारात पहुंची तुर्रा चौराहा।
अनोखे शिव भक्तों के साथ दूल्हा बनकर बाबा भोलेनाथ की बारात दोपहर करीब चार बजे रेणुकूट नगर भरमन करते हुए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा उपस्थित माताओं बहनों ने भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार किया और देवों के देव महादेव के बारात को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता के साथ बारात में भूत, पिशाच, रिछ, बानर आदि का भेष धरे बच्चों के साथ ही बारातियों के स्वागत में जगह जगह जलपान एवं ठंडई स्टाल लगाये गए थे। मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में अगुआ श्री शिव प्रताप उर्फ डब्लू सिंह महादेव के अगुवा ने पूरी व्यवस्था की कमान अपने देखरेख में सुव्यवस्थित कर रखी थी।
बारात के पहुंचते ही हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। कुछ ही क्षणों में मां पार्वती एवं भगवान भोले भंडारी के जयमाल के सुंदर दृश्य ने लोगों को भक्तिमय कर दिया। हर हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शिव बारात एवं जयमाल का अनुपम दृश्य भी लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा। शिव प्रताप उर्फ डब्लू सिंह,मनोज सिंह, राजेश सिंह,नरेंद्र सिंह,बिरेंदर यादव,सुनील दुबे,आशीष सिंह,dr अखिलेश गुप्ता,समेत सैकड़ो समाजसेवी व गणमान्य शामिल रहे।

बारातियों की हुई भव्य आगवानी मे गोपाल सिंह,गोविंद सिंह,समेत अन्य संभ्रांतजनों ने बारातियों का माल्यार्पण कर भव्य आगवानी की। दूल्हे समेत देवी देवताओं के साथ अन्य बारातियों को आदर सहित बैठाया इसके बाद माता पार्वती ने जैसे ही भोले बाबा के गले में वरमाला पहनाई समूचा क्षेत्र बाबा के जयघोष से गूंज उठा। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी थी शांति पूर्ण दंग से बारात लगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App