सोनभद्र

रिहंदेश्वर में धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण जय घोष एवं हर-हर महादेव के नारे से गूंजायमान रहा। महाप्रबंधक (ओ एंड एम) पी के नायक की उपस्थिति में उपमहाप्रबंधक जी सी साहू सपत्नीक यजमान की भूमिका में रहे। साथ ही मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, आर एन वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, ओ पी कुशवाहा, संजय कुमार, हरिओम मिश्रा, रामानंद यादव, श्री कृष्ण भगवान पाठक, रिंकेश उपाध्याय आदि के साथ सैकड़ो भक्तों ने रिहंदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना एवं आरती की।

इस दौरान पूरा प्रांगण भक्ति रस में सराबोर रहा। तत्पश्चात संगीतमय रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया। इस पाठ का समापन 16 फरवरी को 11:00 बजे के आसपास होगा । इस पाठ में मंदिर समिति के निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी, रुद्रदेव दुबे, उदय उपाध्याय,विकास दुबे आदि विशेष रूप से भागीदारी निभाते दिखे। इसके बाद 3:00 बजे महाप्रबंधक श्री पी के नायक, धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ एवं अन्य पदाधिकारियों ने देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती जी की आरती की । तत्पश्चात ओबरा से पधारे शंकर सोनी के संचालन में देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माता पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली गई।

इस बारात में सैकड़ो श्रद्धालु नाचते- गाते एवं झूमते दिखे। शिव बारात पूरे एनटीपीसी परिसर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर समाप्त होना तय किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत मिष्ठान वितरण से किया। माताओं एवं बहनों द्वारा महादेव एवं माता पार्वती की जगह- जगह आरती भी उतारी गई। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि सनातन परंपरा में महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति विशेष भक्ति एवं श्रद्धा का अवसर माना जाता है। प्रत्येक वर्ष रिहंदेश्वर महादेव के भक्तगण शिव बारात निकालते हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, अनिल त्रिपाठी, प्रवीण कुमार आदि के साथ अनेक मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार भी इस उत्सव में शामिल हुए। बीजपुर थाना से पधारे उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ इस शोभायात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App