सोनभद्र

अड़भंगी बाबा भोलेनाथ की धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात

* मां पार्वती व भगवान शिव का जयमाल होते ही जयघोष से गूंज उठा पंडाल

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को मल्देवा में कैलाश कुंज द्वार ,हिरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र,लौवा पहड़ी समेत अन्य देवालयों पर लोग बाबा का जलाभिषेक करने के बाद वहां लगे मेले का लुत्फ़ देर शाम तक उठाते रहे।
अनोखे शिव भक्तों के साथ दूल्हा बनकर बाबा भोलेनाथ की बारात दोपहर करीब तीन बजे नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर व बीड़र स्थित शिव मंदिर से निकली। इसके पूर्व वहां उपस्थित माताओं ने भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार किया और देवों के देव महादेव के बारात को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता हिरेश्वर महादेव मंदिर व कैलाश कुंज द्वार मलदेवा की ओर चल पड़े। बारात में भूत, पिशाच, रिछ, बानर आदि का भेष धरे बच्चों के साथ ही कई आदिवासी महिला पुरुष करमा, शैला सरीखे परंपरागत संस्कृति के तहत नृत्य करते हुए लोगों के आकर्षण के केंद्र बिंदु में थे। दुद्धी शिवाला से कैलाश कुंज द्वार एवं बीड़र शिव मंदिर से हिरेश्वर महादेव मंदिर तक बारातियों के स्वागत में जगह जगह जलपान एवं ठंडई स्टाल लगाये गए थे। मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में अगुआ डॉ लवकुश प्रजापति एवं हिरेश्वर महादेव मंदिर के अगुवा रविन्द्र जायसवाल ने पूरी व्यवस्था की कमान अपने देखरेख में सुव्यवस्थित कर रखी थी।
बारात के पहुंचते ही हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। कुछ ही क्षणों में मां पार्वती एवं भगवान भोले भंडारी के जयमाल के सुंदर दृश्य ने लोगों को भक्तिमय कर दिया। हर हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कुछ इसी तरह का नजारा हिरेश्वर महादेव मंदिर पर निकली शिव बारात एवं जयमाल का अनुपम दृश्य भी लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा। बारात में रामेश्वर राय, प्रेमचंद आढ़ती, कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता,दीपक शाह, पंकज कुमार बुल्लू, मोनू सिंह, बालकृष्ण जायसवाल, नीरज जायसवाल, कमल कानू, उमेश चंद, डॉ विनय कुमार, पीयूष अग्रहरि, देव नारायण जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल समेत सैकड़ो समाजसेवी व गणमान्य शामिल रहे।

बारातियों की हुई भव्य आगवानी

कैलाश कुंज द्वार पर मल्देवा मंदिर परिसर में डॉ लवकुश प्रजापति एवं हिरेश्ववर महादेव मंदिर पर प्रबंधक रविन्द्र जायसवाल व बालकृष्ण जायसवाल समेत अन्य संभ्रांतजनों ने बारातियों का माल्यार्पण कर भव्य आगवानी की। दूल्हे समेत देवी देवताओं के साथ अन्य बारातियों को सुसज्जित पंडाल में आदर सहित बैठाया गया। इसके बाद माता पार्वती ने जैसे ही भोले बाबा के गले में वरमाला पहनाई समूचा क्षेत्र बाबा के जयघोष से गूंज उठा।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

नगर के दो प्रमुख स्थानों पर लगने वाली ऐतिहासिक बारात व मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।हिरेश्वर महादेव मंदिर मेला स्थल की कमान सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय व एसएसआई कुंवर सिंह और कैलाश कुंज द्वार मेले सुरक्षा की कमान कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद पूरे दल बल के साथ संभाल रखे थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App