सोनभद्र

विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट – अरुण सिंह

सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रांची में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम से वापसी के दौरान रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत रूपरेखा है। इस बजट में गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई एवं भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास—सड़क, रेल, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी—पर बड़ा निवेश देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देने और उद्योगों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत अरुण सिंह यहां से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, सनी पाण्डेय, विवेक देव पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप पाण्डेय, मनीष पटेल, राहुल शर्मा, शुभम सोनी, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, लवकुश गिरी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, नीरज चौबे, बच्चा भैया, अजय सिंह, प्रिंस पाण्डेय समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App