सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की कार के साथ आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की कार के साथ आधा दर्जन आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे को बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की कार के साथ शातिर चोर चोरी की कार के साथ है। आनन फानन मे उक्त जगह दबिश देकर MP66C1609 (टाटा इंडिका) के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 गुरुलाल पुत्र केवल सिंह निवासी नत्थूपुर चोला तरनतारन पंजाब
2 बोलजोत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी नत्थूपुर चोला तरनतारन पंजाब
3 जर्मनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सरलानी माण्डा सिटी पट्टी तरनतारन पंजाब
4 सिकन्दरजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी सरलानी माण्डा सिटी पट्टी तरनतारन पंजाब
5 जोवनजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी सरलानी माण्डा सिटी पट्टी तरनतारन पंजाब

आरोपी ने बताया कि हम लोग घूम फिर कर काम करते है तथा मौका पाकर हम लोग चोरी की घटनाओं को कारित करते है। इससे पूर्व में भी हम लोग चोरी कर चुके है तथा जेल भी जा चुके है। हम लोग यहाँ काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आये थे तथा साधन का इंतजार करने लगे। इसी बीच मौका देखकर उक्त कार को चोरी कर उससे दूसरे स्थान जाने का प्लान बनाये तभी हम लोगो ने देखा कि शक्तिनगर बस स्टैण्ड से कुछ दूर एक वर्कशाप पर इंडिगो कार MP66C1609 खडी थी वहा कोई नही था हम लोगो ने मिलकर अपने पास रखी चाभी से इंडिगो कार का दरवाजा खोलकर, कार को चालू (स्टार्ट) कर वहाँ से चुरा कर वहाँ से तेज गति से निकल गए और फिर हम लोग उसी चोरी की कार से अनपरा सोनभद्र की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेल खत्म होने वाला था तथा पुलिस से बचने के लिए हम लोग कार को एकान्त स्थान पर ले गये। दिन-भर हम लोग रूककर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान किए कि इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ गए। अत: अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि वे लोग इससे पूर्व भी चोरी किए है एवं जेल भी गए है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 कमल नयन दुबे शक्तिनगर थानाध्यक्ष
2 बृजेश दूबे रेनुसागर चौकी इंचार्ज
3 जितेन्द्र सरोज बीना चौकी इंचार्ज
4 एसआई रंजीत कुमार
5 एसआई सदाशिव राय
6 हे का माधवानन्द सिंह
7 का अमृत लाल
8 का संजय पाल
9 का पवन सरोज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App