सोनभद्र

प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से चोपन मंडल प्रभारी सुनील सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सुनील सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को चोपन मंडल क्षेत्र में चल रहे संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय टीम ही पार्टी की असली ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने, जनहित के मुद्दों पर सजग रहने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। सुनील सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App