सोनभद्र

अजीरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न सुरक्षा और व्यवस्था पर हुआ मंथन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)जरहा स्थित सुप्रसिद्ध अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ का प्रबंधन रहा। सीओ दुद्धी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग और कतार व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर चर्चा हुई मंदिर समिति के साथ मिलकर पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश सिंह भी मौजूद रहे जिन्हें मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा घेरा मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे वालंटियर्स के माध्यम से पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।सीओ राजेश राय ने कहा महाशिवरात्रि पर अजीरेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्त जुटते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर सके।इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से गणेश शर्मा, त्रिभुवन नारायण सिंह,नरेंद्र कुमार दुबे,धवला गिरी,शैलेन्द्र सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,मुन्ना सिंह पटेल,अतुल शर्मा,सोनू मोदनवाल,राम प्रताप,राहुल सिंह,कृष्ण मुरारी शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र में खुला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलसी, सीएचसी में भर्ती दुबाए चुनाव विभिन्न पदों के लिए आधा दर्जन ने किया नामांकन जिओ टावर की बैटरी चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार प्राथमिक विद्यालय के बगल में शराब-मुर्गा बिक्री पांच वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति पर न्यायालय से करा दिया मुकदमा छ माह से खराब हैण्डपम्प से छुब्ध ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, आजमगढ़ ने 3–1 से जेएमडी दिल्ली को हराकर लगातार... पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता व देरी को लेकर भाकपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की द... धूमा ग्राम पंचायत में पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूं...
Download App