सोनभद्र

म्योरपुर में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन,

एकल ग्राम उत्थान योजना के तहत हुआ कार्यक्रम, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
म्योरपुर /सोनभद्(विकास अग्रहरि)
विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत म्योरपुर स्थित मून स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में रविवार को एकल ग्राम उत्थान योजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में माननीय ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरो , उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल शामिल रहे। इसके अलावा सोना बच्चा अग्रहरी , गणेश जायसवाल , रंजीत पनिका (मंडल अध्यक्ष), लल्लू जायसवाल , मदनलाल गुप्ता , आंसू

अंसारी , राजकुमार , महिपत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
किसान मेले में किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, सरकारी योजनाओं, बीज, उर्वरक तथा कृषि उपकरणों से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों को नई तकनीक अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना, कृषि उत्पादन बढ़ाना तथा गांवों के समग्र विकास की दिशा में कदम बढ़ाना बताया गया। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App