सोनभद्र

बोलोरो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

योरपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास हुआ हादसा, बिना हेलमेट होने से सिर में लगी गंभीर चोट

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना के ब्लॉक मुख्यालय के समीप मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर रविवार की शाम आश्रम मोड़ की तरफ से सीएचसी जा रहे स्टाफ नर्सों की भाड़े की बोलोरो म्योरपुर से घर अवरहवा कुंडाडीह जा रहा 19 वर्षीय अजय पुत्र देवराज की बाइक टकरा गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।जबकि बोलोरो में बैठी 25 वर्षीया प्रियंका पत्नी प्रमोद,निवासी गोविंदपुर घायल हो गई। नायब दरोगा अनंत राय ने बताया कि तीन स्टाफ नर्स मिर्जापुर एक शादी में जाने के लिए सीएचसी में और स्टाफ को लेने जा रही थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार बोलोरो से टकरा गया।चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की लेकिन बाइक लहरा गई और युवक बोलोरो से टकरा कर सड़क पर गिर गया। बीना हेलमेट के कारण सर में गंभीर चोट आ गई। बताया कि युवक को बोलोरो चालक ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App