सोनभद्र

म्योरपुर में महिला क्रिकेट का रोमांच: झारखंड ने यूपी को हराया, गुरलीन कौर का तूफानी शतक

प्रकाश पाली महिला क्रिकेट मैच में झारखंड की शानदार जीत, 15.4 ओवर में 168 रन बनाकर लक्ष्य किया हासिल

म्योरपुर/ सोनभद्र।(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर के खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को प्रकाश पाली महिला क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। मुकाबला झारखंड और उत्तर प्रदेश की महिला टीमों के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिससे पूरे मैदान में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।

टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में यूपी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रुचि पाठक ने 44 रनों की अहम पारी खेली, जबकि रिचा राय ने 33 रन और काजल ने 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से गुरलीन कौर ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 7 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 103 रन बनाकर टीम को 15.4 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें वुमैन ऑफ द मैच चुना गया। लगातार छक्के-चौके लगाने के लिए उन्हें 5000 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने किया। आयोजकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने क्रिकेट पिच पर बैट-बॉल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बाद में उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पंकज सिंह और सफदर ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य अंकुर तिवारी ने संभाला। कमेंट्री रितेश जायसवाल और विवेक साही ने की। आयोजन के दौरान भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी, थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष जय मंगल उरेती, महाप्रबंधक रंजीत जायसवाल, गणेश जायसवाल,आशीष अग्रहरि(बिट्टू),अमित रावत, शिवम् अग्रहरि, चंद्रप्रकाश सिंह सहित कई आयोजक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह मुकाबला महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों के उत्साह का शानदार उदाहरण साबित हुआ, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App