सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

एक युवक 20 फीट नीचे गिरा, जिला अस्पताल रेफर
म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के म्योरपुर में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवरी स्थित प्रियांशु ढाबा से आगे तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल युवकों की पहचान 20 वर्षीय कुमन कुमार और 22 वर्षीय बंशीधर के रूप में हुई है। दोनों युवक बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी कार्य से म्योरपुर आए थे। लौटते समय उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में बाइक पुलिया के किनारे चली गई और अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुमन कुमार रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे करीब 20 फीट गहराई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुमन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। वहीं, बंशीधर का उपचार सीएचसी में जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में रेलिंग विहीन पुलिया और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पुलिया पर रेलिंग लगाए जाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App