सोनभद्र

साइकिल सवार को बचाने के फेर में ट्रक की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत से परिजनों मे कोहराम

बभनी/सोनभद्र (अजित पाण्डेय)

अम्बिकापुर मार्ग पर मधुघूटरा के पास शुक्रवार की रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार किशोर को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक और दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के पतेरीटोला निवासी प्रमोद कुमार (14 वर्ष) अपने परिचित विजय कुमार और दो बच्चों (राकेश व काजल) के साथ छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर गए थे। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर आधार कार्ड में सुधार करवाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक मधुघूटरा के समीप पहुँची, अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक चालक विजय कुमार ने तेजी से हैंडल घुमाया, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण पीछे बैठा प्रमोद और दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का पहिया प्रमोद के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं।घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।मृतक के पिता अशर्फी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App