सोनभद्र

बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सेंट मेरी स्कूल में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ प्रेम शंकर राम ने किया। प्रेम शंकर राम ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चे बहुत अग्रिम सोच के साथ मानसिक विकास को गति देते है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया। छात्रों ने विज्ञान, कला व शिल्प, हिंदी, अंग्रेज़ी, सामाजिक विज्ञान तथा कंप्यूटर विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के प्रधानाचार्य फादर टाइट्स लोबो, प्रवीण दास, मिथिलेश मसीह, अनूप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, वीरेन्द्र, राहुल अग्रहरि, अमरजीत, शाहबाज, सुनील आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App