सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजमिलान गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए 68 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, रजमिलान गांव के टोला मेनहवा निवासी पन्नालाल (68)पुत्र स्वर्गीय छोटक बुधवार की शाम पैदल ही बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी किशन अपनी बाइक से सामने से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पन्नालाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
दुर्घटना के तुरंत बाद घायल वृद्ध को आनन-फानन में रेणुकूट स्थित चिकित्सालय ले जाया गया।वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।वृद्ध की मौत के बाद स्वजन शव को लेकर अपने घर आ गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App