सोनभद्र

बाइक के धक्के से महिला की मौत, बाइक सवार घायल।

बभनी(अजीत पाण्डेय) थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मस्जिद के पास गुरुवार की देर रात बाइक के धक्के से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार चपकी निवासी महिला प्रेम लता पत्नी फेकूराम शर्मा उम्र 60 गुरुवार की रात कुत्ते को खाना देने निकली थी कि बभनी की तरफ से जा रही बाइक ने धक्का मार दिया जिससे महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया वही गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी को नीरज पुत्र राधेश्याम को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रेमलता मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के भरेठा गाँव की निवासी थी उनके पति फेंकू राम शर्मा सेवा निवृत्त शिक्षक थे।
प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App