सोनभद्र

डेढ़ करोड़ की लागत वाली चार सीसी रोड का जिलाध्यक्ष व चेयरमैन ने किया शिलान्यास

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) जर्जर व छतिग्रस्त हो चुकी चार प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए गुरुवार को जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता व चेयरमैन कमलेश मोहन ने आधारशिला रखी। जिससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
जिला खनिज फाउंडेशन मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इन सभी सड़कों की तस्वीर बदलेगी। चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि 15-20 वर्ष पूर्व बने नगर की चार प्रमुख मार्ग डीहवार बाबा रोड, कलकली बहरा रोड, शिवाजी तालाब अमवार रोड व चर्च रोड ( मछली गली) की हालत काफी जर्जर व दयनीय हो चुकी थी। इन सड़कों के पुनर्निर्माण की लम्बी मांग व जिलाध्यक्ष जी के प्रयास से जिलाधिकारी महोदय द्वारा डीएमएफ मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।जिसकी आज आधारशिला रखी गयी है। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि मा योगी जी की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी नगर की तस्वीर बदलकर,विकास की रफ्तार तेज की जा रही है। सरकार की तमाम योजनाओं का फण्ड नगर विकास के लिये स्वीकृत कराये जा रहे है। अभी करोड़ों की लागत से टाऊन क्लब मैदान में बाउंड्रीवाल और खेल भवन,पेयजल योजना समेत कई विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के लगातार प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है। उन्होने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,नगरीय विकास में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामेश्वर राय, पूर्व जिला जज राजन चौधरी,जिला मंत्री दिलीप पांडेय,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा,सभासद आमेश सिंह,सोनू खान,शाहिद आलम,धीरज जायसवाल,राकेश आजाद, आनंद कुमार,मोहित अग्रहरि, अन्नू,अंका कुमार,पंकज अग्रहरि,आशीष जायसवाल,संजय जायसवाल,गोरख अग्रहरि,अमरनाथ जायसवाल,मनोज अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता,अंकित जौहरी, अमृत अग्रहरि,प्रिंस समेत काफी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App