सोनभद्र

रिहंदेश्वर धाम में अखंड मानस पाठ का हुआ भव्य समापन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज साढ़े बारह बजे हुआ। इस पाठ में सिंगरौली से पधारे विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी भाग लिया। मानस पाठ के समाप्त होने पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) पी के नायक, धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ ने आरती किया। इस आरती के कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, जी सी साहू , निशांत कमल, राकेश राय, एस एन पाठक, प्रमोद द्विवेदी, आर एन वर्मा, ओ पी कुशवाहा, संजय कुमार, टी डी तिवारी, अवनीश पांडे, अमित साह, रूद्र देव दुबे, रामजी द्विवेदी आदि के साथ सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात मन्दिर के हवन कुंड में विशाल हवन का आयोजन किया गया

जिसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी जी के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य का लाभ उठाया । तत्पश्चात मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में रामानंद यादव, रंजय सिंह, श्री कृष्ण भगवान पाठक, विकास दुबे, मुकेश त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करेंगे। अंत में बोल-बम का नारा है — भोला एक सहारा है तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App