सोनभद्र

म्योरपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और पूरा कस्बा जयकारों व वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
सोमवार की सुबह म्योरपुर खेल मैदान से कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, युवतियां एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा खेल मैदान से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान होते हुए जटखेर नदी (जेटखेरे नदी) तक पहुंची, जहां ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र जल भरवाया गया। इसके पश्चात सभी कलशों को यज्ञ मंडप में लाकर विधि-विधान से स्थापित किया गया।
कलश यात्रा की अगुवाई आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनाबच्चा अग्रहरी ने की। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया, जिससे आयोजन और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बन गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनाबच्चा अग्रहरी ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 16 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा। सात दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान तथा सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक गोकुलधाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 22 फरवरी को होगा।

इस अवसर पर एससी‑एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,दीपक सिंह ,रवि शंकर,रमाशंकर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रहरी, मोहर लाल खरवार, आशीष अग्रहरी, शशांक अग्रहरी, सुजीत कुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक
Download App