सोनभद्र

अंबिकापुर रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी आम बजट 2026 .27 में शामिल करने की मांग

रेणुकूट, सोनभद्र (राम कुमार गुप्ता)

नई रेल लाइन परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी और आगामी आम बजट 2026 27 में शामिल करने की मांग को लेकर सरगुजा रेल संघर्ष समिति के सदस्य मुकेश तिवारी के नेतृत्व में रेल प्रबंधक बिलासपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अंबिकापुर रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को आगामी आम बजट 2026.27 में शामिल करने हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया कि अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग अपेक्षा कृत कम लागत कम दूरी में ज्यादा लाभकारी है इसका सर्वे पूर्ण कर डीपीआर भी जमा हो चुका है इसलिए अभिलंब इस रेल मार्ग को स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य चालू कराए जाने की आवश्यकता है अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग के संबंध में छत्तीसगढ़ की विधानसभा से आज से 1 वर्ष पूर्व सर्व सम्मत करना लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के अनुरूप होगा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं प्रदेश स्थापना की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग की सौगात सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अनमोल उपहार होगा अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश उड़ीसा मध्य प्रदेश व झारखंड के व्यापारिक सांस्कृतिक वाणिज्यिक संपर्क को दृढ़ व व्यापक करेगा।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App