सोनभद्र

“प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश में रोजगार सृजन, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करने तथा युवाओं को रोजगार हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से घोषित किए गए “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के प्रति नियोक्ताओ तथा सामान्य जन-मानस में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, वाराणसी द्वारा पहल कर एक संगोष्ठी का आयोजन एनटीपीसी रिहंदनगर में किया गया जिसकी अध्यक्षता नीरज श्रीवास्तव,भविष्य निधि आयुक्त प्रभारी,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन,वाराणसी ने की।संगोष्ठी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, वाराणसी से मनोरंजन कुमार सिंह लेखाधिकारी, नील कमल अनुभाग पर्यवेक्षक एवं रमणीक वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक एनटीपीसी रिहंदनगर से एच आर अपरमहाप्रबंधक बी के पाण्डेय रंगारेड्डी दासरी वरिष्ठ प्रबंधक एच आर, सुश्री एसेट्टी सिमरन अधिकारी एच आर सहित अन्य अधिकारीगण, क्षेत्र के विभिन्न ठेकेदार प्रतिष्ठान तथा मेसर्स भरत कंस्ट्रक्शन, मेसर्स प्रूमाटेक, मेसर्स पवन कंस्ट्रक्शन आदि के अनुज्ञापी, श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि एस एन पाठक, सीटू, एटक कार्यकारिणी सदस्य तथा श्रमिकगणों ने प्रतिभाग किया |

बैठक में भविष्य निधि संगठन से आए दल नें “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” की विशेषताओ का विस्तृत उल्लेख कर प्रतिभागियों के योजना से जुड़े जिज्ञासा/प्रश्नों का उत्तर दिया। इस संगोष्ठी में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त/प्रभारी ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि औपचारिक कार्यबल में अधिक युवाओं के समावेश तथा निरंतर रोजगार के माध्यम से श्रमिको में बेहतर रोजगार क्षमता विकसित करने एवं नियोक्ताओ द्वारा अतिरिक्त रोजगार सृजन में हुई लागत की भरपाई तथा बढ़ी हुई कार्यबल उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए इस योजना का वह भरपूर लाभ लें और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। अंत में एनटीपीसी के अधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाई गई इस योजना की सराहना की, इसका लाभ उठाने का आश्वासन दिया एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं साथ आए दल को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App