सोनभद्र

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल बरामद

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सोनभद्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27.07.2025 को करही बंधा के पास मेन रोड से चोरी की कुल 05 अदद मोटर साइकिल के साथ दो नफर शातिर वाहन चोर रोशन यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष व महेश्वर यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्त फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 114/ 25 धारा 317(2), 317(5)
BNS का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा 0 न्यायालय भेजा गया।

विवरण पूछताछ- गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि जो तीन लड़के जंगल के रास्ते भागे है उसमें से 01. अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र 02. दीपक यादव पुत्र
देव नारायण यादव निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 03. अनिल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी डुमरदेव थाना अधौरा जिला भभुआ बिहार थे। इन सभी गाड़ियों को हम सभी लोग मिलकर सोनभद्र के बभनी व दुद्धी थाना क्षेत्रों से चुराकर अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखे थे। हम लोग सभी गाड़ियों को लाकर करही बंधा जंगल में छिपाकर रखे थे तथा खलियारी बाजार से एक भाड़े की पीकअप मंगाकर उसी से बिहार ले जाने की योजना थी, क्यो कि बिहार राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव है जिन्हे अधिक दामों पर बेच दिया जाता। बेचने पर जो पैसा मिलता, उसे हम लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का विवरण-
1- रोशन यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।
2- महेश्वर यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष ।

वांछित अभियुक्तगणों का विवरण-
01- अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02- दीपक यादव पुत्र देव नारायण यादव निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03- अनिल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी डुमरदेव थाना अधौरा जिला भभुआ बिहार।

बरामदगी का विवरण-
1- 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद।
2- दो अदद मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2- उ0 नि0 राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी सरईगढ़़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
3- उ0 नि0 उदयभान राव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
4- उ0 नि0 रामनिधि राम चौकी सुअरसोत थाना माची।
5- हे0 का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
6- का0 अखिलेश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
7- का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
8- का0 नीरज यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App