सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग दिन रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

स्व.श्री बाबू लाल वर्मा स्मृति दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को प्रारम्भ हो गया जिसका उद्घाटन थाना अनपरा प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया । पहला मैच कुबरी फाइटर्स ने डिबुलगंज सुपरस्टार्स को हराया, दूसरा मैच में रेहटा वारियर्स ने ककरी महाराजा को हराया, तीसरे मैच में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने रेनुसागर हिंदुस्तानी को हराया, चौथे मैच में औड़ी इंडियंस ने परासी सुपरकिंग्स को हराया, पांचवे मैच में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को हराया ।

अनपरा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में थाना अनपरा के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों के मध्य 10 टीमों का गठन किया गया है जो अनपरा कॉलोनी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के शहीद उद्यान मे 50 मैच सहित फाइनल मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा । मैच प्रारम्भ होने से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के पिता स्व.बाबू लाल वर्मा के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्जित करके श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शशि चंद्र यादव, मेल के संतोष दूबे, दिलीप मिश्रा,रोहित राय,कुलदीप मौर्या, मनोज सिंह,ज्ञानेंद्र पटेल, ऋषभ पांडेय, अम्पायर सोनू पनिका व सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App