सोनभद्र

राम जन्म का प्रसंग सुनकर उमड़ी भक्तो की भीड़

— श्रीराम कथा के चौथे दिन राम जन्म के प्रसंग और बधाई गीत पर जमकर झूमे श्रद्धालु भक्तगण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर के पुनर्वास प्रथम स्थित दुदहिया मंदिर के प्रांगण में श्रीराम कथा के चौथे दिन श्री राम के जन्म का प्रसंग सुनकर जमकर झूमकर नाचे श्रद्धालु भक्तगण। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राममोहन दास रामायणी महाराज ने बताया कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। श्रीराम कथा के चौथे दिन रामजन्म के सुंदर वर्णन और एक बढ़कर एक भजनों

“जिसे मिल गया मेरे मोहन का दामन उसे तो जहाँ का खजाना मिल गया हैं। ”
और
“” नींद न आये रे चैन न आये रे जीवन सारा बिता जाए श्याम न आये रे।”” भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कथा वाचक श्री रामायणी महाराज जी कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। जैसे ही भगवान श्रीराम रूपी बालक को सर पे लेकर बीजपुर बाजार के समाजसेवी गिरजा शंकर पांडेय पंडाल में पहुँचे और कथा वाचक ने भजन
“भये प्रकट कृपाला दिन दयाला कौशिल्या हितकारी” की स्तुति सुमधुर स्वर में सुनाई तो समूचे पंडाल में उपस्थित महिलाएं , पुरुष श्रोताजन खुशी से नाचने लगे और एक दूसरे को जन्म की बधाई देने लगे ।

इस मौके पर महन्त मदन गोपाल दास, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश कुमार मिश्रा, रामजी द्विवेदी, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, इंद्रेश सिंह,सुनील तिवारी,यसवंत सिंह, श्रीराम यादव,संतोष कुमार, संदीप उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी,चंदन गुप्ता शिवकांत दुबे,शिवराम सिंह सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे कथा का श्रवण किया और पुण्य के भागीदार बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App