सोनभद्र

शक्ति वाटिका की स्थापना, अजीरेश्वर धाम में महा अष्टमी पर वन विभाग ने किया पौधरोपण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहां में स्थित श्री अजीरेश्वर धाम मंदिर में महा अष्टमी को मां आदिशक्ति के स्थापना के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश के क्रम में आज वन रेंज जरहां के रेंजर रमेश कुमार मौर्या के कुशल नेतृत्व में ग्राम प्रधान जरहां व प्रधान पति विनोद भारती की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण के अंदर तथा बाहर मंदिर समिति के वरिष्ठ लोगों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

बताते चलें कि उक्त पहल उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महापर्व को और अधिक विशेष बनाने के लिए इस कार्यक्रम को “शक्ति वाटिका की स्थापना” का नाम दिया गया है, जो आज पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।
इस मौके पर मंदिर समिति विशिष्ट श्री त्रिभुवन नारायण सिंह उर्फ लल्लू बाबू सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, गणेश शर्मा, डॉ० ब्रम्हजीत सिंह, ग्राम प्रधान झीलों के सतेंद्र सिंह, बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित सिंह बघेल, सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, अनिल कुमार मौर्या, सोहनलाल जायसवाल जल समिति अध्यक्ष, रोजगार सेवक हरेराम चंद्रवंशी, आशा देवी, पंचायत मित्र सहित वन विभाग के वन दरोगा शिवमंगल, श्यामलाल, फारेस्ट गार्ड सतेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, आनंद यादव, बीट वाचर धन्नू चंद्रवंशी, मोतीचंद व अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App