सोनभद्र

नाजायज गाँजा के साथ युवक गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में चालान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडहर निवासी एक अभियुक्त को गाँव के ही एक पहाड़ी से शुक्रवार की रात्रि नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अबैध मादक पदार्थो की बिक्री और परिवहन रोकने के अभियान के तहत बीजपुर थाना में गठित टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव आरक्षी मंगल प्रजापति संदीप यादव विशाल कुमार गौतमराम प्रकाश यादव रात्रि में क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले थे कि इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति डोडहर मोड़ के पास पहाड़ी पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर भ्रमणशील पुलिस टीम तत्काल बताए हुए स्थान पर पहुँची तो पुलिस की गाड़ी अपनी ओर आता देख पहाड़ी पर खड़ा संदिग्ध युवक दबे पांव खिसकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी कर धर दबोचा मौके पर जामातलाशी के बाद उसके झोले में एक किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ।थाने लाकर पूछताछ की गई तो गाँजा बिक्री करने की बात स्वीकार करते हुए युवक ने अपना नाम राजू भारती उम्र 32 पुत्र कृष्णकांति निवासी डोडहर गाँव बताया पुलिस ने बरामद गाँजा के साथ विधिक कार्रवाई के बाद शनिवार सुबह संबंधित धारा में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App