सोनभद्र

राजकुमार सिंह ने 16 लाख गाजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र राजकुमार सिंह ने 16 लाख गाजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार। अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार कार से कुल 82 किग्रा मादक पदार्थ गाजा (अनुमानित कीमत 16 लाख 40 हजार) बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी मे क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज करमा मार्ग पर करमा गाँव तिराहे के पास से एक सियाज मारूती से उड़ीसा से गाजा लोड करके जा रहे 82 किलो गाजा (अनुमानित कीमत 16 लाख 40 हजार) के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 40/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि यह सियाज मारूती कार मेरी है, जिसका नम्बर OD15 P6228 है। मै इसका वाहन स्वामी हु। मै किसी के कहने पर अथवा स्वयं इस कार से उड़ीसा से गाजा लेकर वाराणसी व आस पास के जनपद मे जाता हु। मुझे गाजा ले जाने के लिये अच्छी कीमत मिलती है। इस बार मुझे सतीश नाम के व्यक्ति ने गांजा लेकर आने को कहा था उड़ीसा से कार में गाजा को बंडल में रखवाकर अपनी गाड़ी की डिग्गी में भरकर जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
हरेश रंजन होता पुत्र मानाभंजन होता निवासी जगन्नाथ कालोनी अईथापाली सम्बलपुर उड़ीसा

विवरण बरामदगी
1 वाहन संख्या OD15 P6228 सियाज मारूती कार।
2 गाजा 82 किलो

फरार आरोपी
सतीश पुत्र अज्ञात पता अज्ञात

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्र नि राजकुमार सिंह थाना करमा
2 उ नि जितेन्द्र यादव थाना करमा
3 का शैलेन्द्र प्रकाश थाना करमा
4 का सूर्या सिंह थाना करमा
5 का विजय प्रसाद थाना करमा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App