सोनभद्र

7 विकेटों से बीना को हरा मेजबान टीसीडी अगले चक्र में

सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए आज पुनः भिड़ेगी पटना से

दुद्धी टीम के रजतराज बने मैन आफ द मैच
दुद्धी, सोनभद्र। स्वाभाविक रूप से प्रतिभावान खिलाड़ियों से लबरेज मेजबान टाउन क्रिकेट क्लब की टीम अपने होम ग्राउंड पर बीना को 7 विकेटों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
मैच रेफरी मु.शमीम अंसारी ने बताया कि वृहस्पतिवार को खेले जाने वाले मैच का
टॉस बीना के कप्तान बिल्लू तिवारी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। बीना की तरफ से सनी ने दो छक्का और चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 41 रन बनाया। अन्य बल्लेबाजों में कप्तान बिल्लू ने एक छक्का तीन चौका 30 रन व जितेंद्र ने दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। इसके अलावा मेजबान टीम की कसी हुई गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। दुद्धी के गेंदबाजों में अंकित ने अपने दो ओवर में 9 रन, रजत ने तीन ओवर में 17 रन व आकाश सिंह ने दो ओवर में नौ रन देते हुए तीनो बॉलरों ने दो-दो विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीसीडी की टीम 10 ओवर में ही मात्र अपने तीन विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। उद्घाटन बल्लेबाज रजत राज ने दर्शनीय चार छक्का और पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सागर ने पांच चौके की मदद से 24 रन, सुमित सोनी ने एक छक्का तीन चौके की मदद से 20 रन, आलोक ने दो चौके की मदद से 11 रन व विकेटकीपर युवराज सोनी ने 2 चौके लगाते हुए 8 रन बनाए। बीना के गेंदबाजों में अंकित ने तीन ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किया जबकि कप्तान बिल्लू को एक विकेट मिला। टीसीडी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रजत राज को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि रंजीत सेठ के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक रितेश व नागेंद्र राज रहे। कमेंट्री सुनील जायसवाल एवं सलीम खान ने किया जबकि स्कोरिंग निशांत मोहन व आजाद ने किया। शुक्रवार को टाउन क्लब अपना दूसरा मैच पटना के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App