सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारी पूरी, आयोजन कल

17 जनवरी को डिग्री कालेज में होगा वैवाहिक आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 जनवरी को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में है। वृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खंड विकास अधिकारी दुद्धी रामविशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव व्यवस्था में जुटे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये और चेताया कि शाम तक सारी तैयारी कम्पलीट हो जानी चाहिये। शुक्रवार को होने वाले वैवाहिक आयोजन में मंडप, पंडाल, भोजन स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था चिन्हित स्थलों पर ही होगी। इसमें किसी भी तरह की कमी या लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सामुहिक विवाह का लक्ष्य 80 रखा गया था, लेकिन वैवाहिक योजना की लोकप्रियता एवं सहकर्मियों के लगन से 90 से ज्यादा जोड़े का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ हर पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसी पात्र के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आये तो ब्लाक में हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान दर्जनों सहयोगी ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App