सोनभद्र

निःशुल्क नसबंदी शिविर में 38 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृस्पतिवार को आयोजित महिला नसबंदी शिविर में 38 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। केंद्र अधीक्षक व सर्जन डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि 42 नसबंदी की इच्छुक महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिसमें जांच के उपरांत चार महिलाओं को प्रयोगशाला प्राविधिक सीता राम ने अयोग्य करार दे दिया गया। शेष बची 38 महिलाओं का सर्जन गिरधारी लाल व सीएचसी प्रभारी डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा सफल बंध्याकरण किया गया। नसबंदी की गई महिलाओं को उनके खान-पान के लिए सरकार द्वारा मुहैय्या कराई जाने वाली 2 हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। नसबंदी टीम में फार्मासिस्ट रामसागर मौर्या, बीसीपीएम सुनीता, नर्स किरन, देवंती, नंदकिशोर शर्मा आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App