सोनभद्र

ट्रेलर ने स्कूटी सवार को कुचला,मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सीएचसी के समीप गुरुवार की शाम एक ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक सुनील कुमार ओयमा (28) पुत्र राजेंद्र ओयमा गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० आइ बी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया लेकिन घायल युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक स्कूटी से म्योरपुर बाजार की ओर जा रहा था तभी बोलेरो वाहन को ओवरटेक लेने में सामने आ रही ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।उधर युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App