सोनभद्र

डीएमएफ फंड के दुरपयोग और उसके धन के लिए मची लूट की शिकायत धर्मवीर तिवारी ने मुख्यमंत्री महोदय से किया

सोनभद्र डीएमएफ फंड के दुरपयोग और उसके धन के लिए मची लूट की शिकायत धर्मवीर तिवारी ने मुख्यमंत्री महोदय से किया।बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने कहा मनरेगा से बड़े घोटाले की तरफ बढ़ रहा है डी एम एफ। 3 वर्षों में लगभग 400 करोड़ का डीएमएफ घोटाला। ऐसी संस्थाओं को कार्य दिया गया जिसका आफिस भी सोनभद्र मे नही है जिनके पास कार्य करने की क्षमता भी नही है। जबकी हजारों करोड़ रुपए भेजकर हमारी सरकर जमीनी स्तर पर विकास कर रही है। आखिर डीएफ फंड का कम दिखाई क्यों नहीं दे रहा है। कई करोड़ रुपए के जनपद में सामानों की सप्लाई लिए गए हैं सप्लाई के नाम पर लूट मची हुई है। डीएफ फंड से बड़े-बड़े काम सोनभद्र में कराए जाएं जनपद को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उसे पैसे का उपयोग किया जाये। माननीय मुख्यमंत्री महोदय को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के द्वारा डी एम एफ फंड का करोड़ों रुपए का दुरुपयोग कर बंदर बाट करने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया। जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को बताया गया की सोनभद्र में कोयला खनन और पत्थर खनन बालू खनन होने के कारण बड़े पैमाने पर लगभग 100 करोड रुपए हर वर्ष डीम एफ फंड में जमा होता है जिसका उपयोग जनपद के खनन से प्रभावित क्षेत्रों में खर्च करने और कुछ बड़ा विकास कार्य करने में उपयोग किया जा सकता है लेकिन विगत 3 वर्षों में डीम एफ फंड का लगभग 400 करोड रुपए छोटे-छोटे विकास कर और अनुपयोगी सप्लाई के सामानों की आपूर्ति दिखाकर बड़े पैमाने पर धनराशि का भुगतान किया गया कई ऐसी संस्थाएं जैसे यूपीआरएनएस मिर्जापुर को कार्य दिया गया जिसका कार्यालय भी सोनभद्र में नहीं है वहीं दूसरी ओर पी डब्लू डी सोनभद्र में से करोड़ों के सड़क निर्माण कराए गए जैसे सुकृत में जिला पंचायत बैरियर होते हुए सीसी रोड का निर्माण किया गया। डाला में लंगड़ा मोड़ से अंदर सीसी रोड का निर्माण किया गया ऐसी दर्जनों सड़के पी डब्लू डी के द्वारा बनाए गए जो मानक लंबाई से कम लंबाई की सड़क निर्माण कर बाकी धन को निकाल लिया गया। महोदय जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की हमारी सरकार के द्वारा सोनभद्र की विकास में हर वर्ष सैकड़ो को रुपए देकर समुचित विकास कराए जा रहे हैं लेकिन सोनभद्र में डीम एफ फंड का दुरुपयोग कर धान का बंदर बाट किया जा रहा है अतः आपसे सादर अनुरोध है कि डीएम एफ फण्ड की पूर्ण जांच कराई जाए इसमें शामिल लिपिक व अधिकारियों को दंडित किया जाए तथा धनराशि का पूर्ण उपयोग जनपद के बड़े विकास कार्य पर्यटन व प्रदूषण से मुक्त करने आदिवासी वनवासीयो को रोजगार उपलब्ध कराने में उपयोग किया जाए खनन क्षेत्र में मजदूरों के इलाज के लिए निशुल्क चिकित्सालय खोला जाये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत
Download App