सोनभद्र

नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमख़म

जेबीएस के तत्वाधान में रामलीला मैदान पर देर शाम तक चला दंगल

दुद्धी, सोनभद्र। जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में नागपंचमी पर्व पर शुक्रवार को दुद्धी खेल मैदान पर ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र समेत पूर्वांचल के दर्जनों पहलवानो ने जबर्दस्त कुश्ती का प्रदर्शन कर, खूब वाहवाही लूटी व ईनाम बटोरे। शाम करीब चार बजे से शुरू हुए दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आखाड़े का विधि विधान पूर्वक पूजन करने के साथ हुआ।इसके बाद मल्ल युद्ध का प्रदर्शन शुरू होते ही दुद्धी, खजुरी, धनौरा, दिघुल, रजखड़, मझौली, अमवार, नगवां, कटौली, कटौधी के अलावा रेनुकूट, ओबरा, चोपन के साथ ही गोरखपुर, आजमगढ़ के पहलवानो ने भी अपने कला व दाव पेंच का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक रामलोचन तिवारी व कन्हैया लाल अग्रहरि की अगुवाई में महावीर मंदिर में स्थित केंद्रीय अखाड़ा से झंडा जुलुस ढोल-नगाड़ा व तरशा के साथ निकाला गया। समूचे नगर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक पहुंचे। वहां हजारो लोगों की उपस्थिति में अखाड़ा की औपचारिकता पूरी करने के बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू कराया।
दंगल में रेनुकूट के पहलवान परमहंस यादव ने सुनील कुमार बीड़र को पटखनी देकर 31 सौ और अनुज ने शिवकुमार दुम्हान को पटखनी देकर 21सौ रूपये का पुरस्कार जीता। इसी तरह 11 सौ रुपये के पुरस्कार में दर्जनों पहलवानों ने पटखनी दी। जिसमें रेनुकूट के नीतीश सिंह ने खजूरी के शालू को, हिरामन डुमरडीहा दुद्धी ने पप्पू यादव रेनुकूट को, उपेंद्र चौधरी विंढमगंज ने दिघुल के सुनील यादव को, खजूरी के रंजीत ने श्याम यादव रेनुकूट को, सोनू गुप्ता खजूरी ने पप्पू यादव को, सीताराम ने सुजीत पांडेय को पटखनी देकर खूब ईनाम व वाहवाही लूटी। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने अपने मजे हुए दांव से विपक्षी पहलवान को मात दी। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह व राकेश पहलवान के साथ पवन सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण सिंह गोंड़ व नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन मौजूद रहे।जबकि निर्णायक की भूमिका राकेश पहलवान व धीरेंद्र सिंह ने निभाई एवं संचालन रामपाल जौहरी ने की। सुरक्षा की व्यवस्था कोतवाल मनोज सिंह ने दलबल के साथ संभाल रखी थी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव दीपक शाह, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर, सुरेन्द्र अग्रहरि, संजू तिवारी, प्रदीप कुमार, कमल कानू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App