सोनभद्र

विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित

दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने सौंपा आदिवासियों के हितार्थ ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम को मनाया। दुद्धी के जीआईसी मैदान पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि संजय सिंह धुर्वे ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूक हो रहे है। शिक्षित आदिवासी अपने हक को लेकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे है। कार्यक्रम के बाद सभी आदिवासी डीजे पर नाचते गाते झूमते नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम के संयोजक फौजदार सिंह परस्ते रहे। वहीँ केवाल गांव में श्रवण सिंह गोंड ने आदिवासियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम कर आदिवासी समाज के लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश यादव ने किया।
दुद्धी के डीसीएफ कालोनी में मना रहे विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विजय सिंह गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज के साथ छल हुआ है। आदिवासियों के अधिकारों से वंचित रखा गया हैं। कार्यक्रम में समस्त आदिवासियों ने अपने अधिकारों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन देने की सहमति जताई। कार्यक्रम के बाद सभी आदिवासी मांदर नृत्य करते हुए तहसील पहुँचे। तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर विधायक विजय सिंह गोंड जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने न्यायिक एसडीएम अश्विनी सिंह को राज्यपाल नामित ज्ञापन को सौंपा। ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से पांचवी अनुसूची लागू करने, पेशा एक्ट लागू करने, ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल का गठन करने, वनाधिकार कानून 2006 के तहत आदिवासियों की कब्जे की जमीन पर भौमिक अधिकार देने, गोंड, भुईयां, खरवार, चेरो, बैगा, पठारी, पनिका, अगरिया जैसी आदिवासी जातियों के विकास हेतु उपयोजना लागू करने,
भारत के संविधान में आदिवासियों के लिए प्रयोग की जाने वाली जनजाति शब्द हटाकर आदिवासी करने, कोल, कोरबा, धांगर, उरांव, माझी, मझवार, मलार, यारी, कोवराई आदि जातियों को जनजाति का दर्जा देने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर सनी पटेल, जितेश गौतम, सत्यम पांडेय, पवन पटेल, नीतीश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App