सोनभद्र

भूमि विवाद में महिला की मौत मामले में 5 नामजद आरोपी गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में वृहस्पतिवार को भूमि विवाद मामले को लेकर हुए मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने गांव के ही 5 लोगों के ऊपर भूमि विवाद का आरोप लगा मारपीट कर हत्या करने संबंधी प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस को सौंपे तहरीर में मृतका के पति हरिदास ने उल्लेख किया है कि घर से सौ मीटर की दूरी पर भूमि विवाद का मामला चल रहा था। भूमि कब्जा करने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें विपक्षी ने मारपीट कर मेरी पत्नी 40 वर्षीय कौशल्या देवी को घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान दुद्धी सीएचसी में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले को लेकर हरिदास पुत्र स्व0 छट्ठू निवासी रजखड़ ने वृहस्पतिवार को तहरीर दिया था। मामले को संज्ञान में लेकर विपक्षी मकसूदन, अनिल पुत्र रामप्रसाद, रुदा देवी पत्नी मकसूदन, बदन पुत्र कुम्भी, अविनाश पुत्र मकसूदन सभी निवासी रजखड़ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। एहतियात के तौर पर मृतका के घर के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App