सोनभद्र

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस-संजय गोंड

विश्व आदिवासी दिवस पर पांच हजार लोगों के विशाल भंडारे का किया आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा में बड़ा देव स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन समाजसेवी एवं व्यवसायी बसपा नेता संजय गोंड ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को मनाया जाता है।इस दिन दुनिया के सभी लोगों को आदिवासी आबादी के अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है।यह उत्सव आदिवासी लोगों के द्वारा किए गए योगदान और उनकी उपलब्धियों की पहचान करवाता है।सबसे पहले इसकी शुरुआत दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के द्वारा की गई थी।उसके बाद दुनिया भर में नौ अगस्त को आदिवासी अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।इस दिन सभी आदिवासी लोगों के अतीत, वर्तमान और आने वाले भविष्य का सम्मान किया जाता है।इससे पूर्व बड़ादेव स्थल पर विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया गया।इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर उनकी अर्धांगिनी माया गोंड, रामविचार गौतम, जयमंगल सिंह, बाबूराम प्रजापति, रामकेश गोंड समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App