सोनभद्र

दुद्धी में युवा मंच ने शुरू किया रोजगार अभियान

सुपर रिच पर टैक्स लगा शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार की गारंटी की जाए

भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज में किया जनसंपर्क

दुद्धी, सोनभद्र। कॉरपोरेट और उच्च अमीरों की संपत्ति पर समुचित कर लगाया जाए, सभी नागरिकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की गारंटी की जाए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए और हर व्यक्ति के सम्मानजनक ज़िंदगी की संवैधानिक मूल्यों के आधार पर गारंटी के सवालों को लेकर युवा मंच की टीम ने आज दुद्धी में भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज में छात्रों से बड़े पैमाने पर संपर्क किया और उनके बीच में पर्चा वितरण किया। युवा मंच की टीम ने दुद्धी के अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की और रोजगार अभियान में उनका समर्थन मांगा।
युवा मंच की टीम ने कहा कि देश में रोजगार दिया जा सकता है बशर्ते की कारपोरेट्स और सुपर रिच की संपत्ति के ऊपर टैक्स लगाकर संसाधन जुटाए जाएं। देश के हर नागरिक के शिक्षा और स्वास्थ्य की भी गारंटी इसके माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल रिक्त पड़े जितने भी सरकारी पद है उन पर भर्ती करनी चाहिए और पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। युवा मंच के नेताओं ने देखा कि बेरोजगारी का गंभीर संकट दुध्दी के इलाके में मौजूद है। यहां बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है और रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में छात्र और युवा जाने के लिए मजबूर है। लड़कियों की शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज का निर्माण नहीं है और पोखरा में जो सरकारी डिग्री कॉलेज बना है उसे भी आज तक चालू नहीं किया गया। इस सवाल पर लोगों से सलाह मांगी गई है कि कैसे दुध्दी में एक बड़े रोजगार आंदोलन को खड़ा किया जाए।
अभियान में युवा मंच संयोजक सविता गोंड, जिलाध्यक्ष रूबी गोंड, सुगवंती गोंड, राजकुमारी गोंड, मैक्सवेल विलियम, रितेश मौर्या, सुमन सोनी, सत्य मौर्य, विवेकानंद, अरविंद मौर्य, विश्वनाथ, देवंती मौर्य, गीता, संजय कुमार, प्रिया आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर...
Download App