सोनभद्र

सावन के प्रथम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए लगा ताँता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) सावन के प्रथम सोमवार को तेज धूप उमस और भीषण गर्मी के बावजूद अजीरेश्वर धाम जरहा परिसर में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का समूचे दिन जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा।महिलाएं बच्चे पुरुष कुँआरी कन्याएं और श्रद्धालु भक्त दूर दूर से जल उठा कर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अजीरेश्वर धाम भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख संवृद्धि शांति की मंगल कामनाएं की।अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल सपरिवार इष्टमित्रों के साथ सिंदूर टीका धाम से जल उठा कर अजीरेश्वर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।श्रद्धालु भक्त आजीर नदी से जल उठा कर फल फूल प्रसाद धतूरा भांग नारियल आदि चढ़ा कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे।समूचे दिन घड़ी घँटा की आवाज और हर हर महादेव के उद्द्घोष से इलाका गुंजायमान हो गया।इसी प्रकार एनटीपीसी आवासीय परिसर शिव मंदिर,सिरसोती शिव मंदिर,दूध हिया मंदिर,बेड़िया हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गयी।इस अवसर पर आरके सिंह,राजकुमार सिंह,गणेश शर्मा,त्रिभुअन नारायण सिंह,राहुल सिंह,श्यामसुंदर जायसवाल,मुन्ना सिंह,अशोक चौरसिया सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियो ने अजीरेश्वर धाम में भक्तों के लिए प्रसाद और पानी की ब्यवस्था को चाकचौबंद किया था। आगंतुक भक्तों के लिए बाबा का महाप्रसाद चावल और कढ़ी खिलाया गया।सुरक्षा ब्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक श्रवण यादव, विनीत सिंह मय हमराह जवानों संग पीएसी की एक टुकड़ी के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App